8:36 बजे तक ब्रज की 30 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी
ब्रज की 30 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी
ब्रज की 30 विधानसभा सीटों की मतगणना शुरू हो गई है। इन सीटों पर 328 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। इनमें तीन मंत्री, एक केंद्रीय राज्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल की किस्मत का फैसला आज आएगा। करहल सीट पर पूरी प्रदेश की निगाहें हैं। यहां से अखिलेश यादव और एसपी सिंह बघेल के बीच मुकाबला है।