TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ससुराल पहुंचे पति से पत्नी की खूब हुई लड़ाई और फिर छेड़छाड़ मामले में अरेस्ट

 लखनऊ में ससुराल पहुंच कर मारपीट कर पत्नी की नाबालिग भांजी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बीते पांच माह से फरार चल रहा था। विकासनगर पुलिस ने आरोपित को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। 


इंस्पेक्टर विकासनगर आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बीते 21 अक्तूबर को अपने पति गाजीपुर निवासी नवीन प्रताप सहित सास शशिबाला, सुसर ओंकारनाथ व मौसिया सास चंदा द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और और नाबालिग भांजी संग छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तहरीर पर नवीन और उसके परिवारीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस के मुताबिक नवीन का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था मामला सुलझाने वह अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल विकासनगर आया था। इसी बीच आरोपितों ने ससुरालीजनों के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की थी। बीते काफी समय से नवीन की तलाश की जा रही थी। सोमवार को उसे नोएडा के सेक्टर 20 सी ब्लॉक से गिरफ्तार कर लिया गया। नवीन नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था।