TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अखिलेश यादव से बड़ा झूठ बोलने वाला कोई नहीं...सपा प्रमुख पर केन्द्रीय मंत्री का हमला

 केंद्रीय मंत्री सहकारिता बीएल वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे बड़ा झूठ बोलने वाला कोई नहीं है। इस दौरान उन्होंने सूबे में भाजपा की जीत को निष्ठावान एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की जीत बताया। एबीवीपी के कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में एक सवाल उठा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं शपथ ग्रहण जिस स्टेडियम में हुआ था, उसे सपा ने बनवाया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि उनसे बड़ा झूठ बोलने वाला कोई नहीं है।


उन्होंने कहा कि वैक्सीन मत लगवाना, लेकिन फिर उनके पिता ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सपा को परिवारवादी पार्टी कहते हुए कहा कि यह बहुत जल्द ही समाप्तवादी पार्टी होगी। शिवपाल के फिर से नाराज होने के मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उनके परिवार का मामला है। वह अपना परिवार संभालें। उन्होंने कहा सपा ने 2017 में कांग्रेस के साथ में गठबंधन किया, इसके बाद में सन 2019 में बसपा के साथ गठबंधन किया। भाजपा के मंत्रिमंडल से कई प्रमुख नेताओं के बाहर हो जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल सधा हुआ है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा है।