TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

Noida Metro Timing: होली के दिन दोपहर दो बजे के बाद चलेगी नोएडा मेट्रो

 होली वाले दिन अगर आप मेट्रो से सफर की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को होली वाले दिन दोपहर तक मेट्रो का परिचालन दोपहर दो बजे से बाद से होगा। होली वाले दिन सुबह के टाइम यात्रियों के नहीं मिलने के कारण मेट्रो प्रबंधन ने यह फैसला किया है। 


नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के अनुसार, 18 मार्च यानि शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा। दो बजे के बाद मेट्रो सेवाएं सामान्य समय के अनुसार जारी रहेंगी और ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-51 स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा भी शुक्रवार (18 मार्च) को दोपहर 2 बजे से ही उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि आम दिनों में एक्वा लाइन मेट्रो की सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होती हैं।