TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

छुट्टी के लिए परेशान करता था थानेदार, सिपाही ने बेटे को सुसाइड नोट भेजकर खुद को मार ली गोली

 यूपी के वाराणसी में एक पुलिसकर्मी ने थानेदार की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। लालपुर पांडेयपुर थाने के मुख्य आरक्षी चालक यशवंत सिंह (50) ने शनिवार भोर में तकरीबन तीन बजे बेटे को सुसाइड नोट भेजकर सरकारी जीप में खुद के लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली। पीआरवी के सिपाही और थाने के पुलिसकर्मी उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए, जहां गंभीर हाल में उन्हें आईसीयू में रखा गया है। गोली कनपटी में फंसी है। सुसाइड नोट में थाना प्रभारी पर छुट्टी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवई खुर्द निवासी यशवंत सिंह पहली जून 2020 को जब से लालपुर-पांडेयपुर थाना बना, तब से मुख्य आरक्षी चालक के तौर पर कार्यरत हैं। यातायात पुलिस लाइन के निकट सरकारी आवास में वह परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात नाइट अफसर सूर्यवंश यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण के बाद उन्होंने पहड़िया मंडी के गेट के पास जीप खड़ी की।