पहले छककर पी शराब, फिर पत्नी के गले और मुंह में पेचकस डाल कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ सीमा से सटे बभनी थाना के झनकपुर रंदह गांव में शनिवार की रात शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी को पेचकश से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
जानकारी के अनुसार झनकपुर रंदह निवासी 55 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी रघु बादी रात में शराब पीने के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की थी। उसके बाद गला और मुंह में पेचकस गोदकर हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व भी पति-पत्नी में विवाद हो गया था जिसके कारण घर में भोजन भी नहीं बना था। रात में भोजन बना पति ने छक कर शराब पी और फिर झगड़ा शुरू हो गया।