बिल्डर की चाकू से गोदकर हत्या, केजरीवाल के घर से 1 KM दूरी पर हुई वारदात
राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइंस की एक आलीशान कोठी में रविवार को लूटपाट के बाद एक बिल्डर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में हत्या और लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह वारदात हुई वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर से करीब एक किमी दूर है।
उत्तरी जिले की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बताया कि मृतक बिल्डर राम किशोर अग्रवाल (77 वर्ष) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के गले और शरीर पर चाकू से घाव के कई निशान थे। इस घर में राम किशोर के अलावा उनके बेटे-बहू रहते हैं।