TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

छठी मंजिल से कूदा रेप का आरोपी, जानें आत्महत्या की वजह

 गाजियाबाद की जिला अदालत की छठी मंजिल से कूदकर शनिवार को एक दुष्कर्म के आरोपी ने जान दे दी। इस घटना से अदालत परिसर में सनसनी फैल गई। उसकी पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। वह जमानत पर चल रहा था।


पुलिस के मुताबिक सूरज शनिवार को न्यायाधीश जैस्मिन शर्मा की अदालत में पेशी पर आया था। जहां उसकी जमानत को लेकर कागजों का सत्यापन होना था। न्यायाधीश के कमरे में कागजों की जांच चल रही थी। तभी वह कमरे से बाहर निकला और उसने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।