TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अलीगढ़ में गंगा नहाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मैक्स ने मारी टक्कर, 12 घायल

 रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित गांव जमालगढ़ी के निकट रविवार सुबह गंगा नहाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मैक्स गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।


स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गुस्साए लोगों ने मैक्स चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मैक्स को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।