गाज़ियाबाद में होटल के कमरे में लेकर गया पर नहीं बना पाया संबंध, महिला के गुस्से पर की हत्या
गाजियाबाद नगर कोतवाली के बजरिया स्थित आर्यदीप होटल में 4 मई की रात को हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी के साथ-साथ होटल मालिक, मैनेजर और सफाई कर्मी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि संग संबंध बनाने में नाकाम रहने पर आरोपी व्यक्ति आत्मग्लानि में महिला की हत्या कर फरार हो गया था। वहीं, होटल प्रबंधन ने घटना और आरोपी से साक्ष्य छिपाकर 24 घंटे तक पुलिस को गुमराह किया।
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी प्रियंका (48) करीब चार साल से पति से अलग गाजियाबाद के लालकुआं इलाके में रह रही थी। 4 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे वह एक व्यक्ति के साथ बजरिया स्थित आर्यदीप होटल में पहुंची। ढाई बजे महिला के साथ आया व्यक्ति होटल से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, 5 मई को होटल के मैनेजर विजय यादव ने महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। होटल के रजिस्टर चेक करने पर प्रियंका के साथ आए व्यक्ति का नाम सतीश लिखा था, लेकिन वह तस्दीक नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी।