TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

महिला से गैंगरेप करने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने पांच लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

 यूपी के शाहजहांपुर जिले में पांच लोगों के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म कर वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार के मुताबिक, मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।


उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 22 अप्रैल को जब वह अपने घर के बाहर थी, तभी उसी के गांव के रहने वाले रवि सिंह, अरुण कुमार सिंह, मोनू सिंह, जागेस सिंह और प्रधान नामक पांच व्यक्ति आए तथा उसे झाड़ियों में खींचकर ले गए। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।