अगले दो-तीन दिनों में केरल पहुंच सकता है मॉनसून, दिल्ली के लिए भी आई राहत की खबर
मॉनसून आने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इससे दिल्ली में भी राहत की उम्मीद जताई गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने शुक्रवार को कहा कि केरल में मॉनसून की शुरुआत 2-3 दिनों में होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में, केरल तट और दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादलों की उपस्थिति बढ़ी है।