TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

लखीमपुर में पत्नी को नहीं किया विदा तो हमलावर हो गया पति, सास-ससुर को चाकुओं से गोदा

 आई है। जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के बरुई में एक दामाद ने अपने ही सास-ससुर पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान हुए है। सास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। जबकि ससुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


नीमगांव थाना क्षेत्र के बरूई गांव के रहने वाले राम दुलारे (60) व उनकी पत्नी शांति देवी (55) पर के घर शुक्रवार की रात उसका दामाद मुकेश अपने एक साथी के साथ आया था। मुकेश की पत्नी नन्दी देवी ने बताया कि खाना खाने के बाद उसके माता-पिता गांव के बाहर वाले घर में सोने चले गए। कुछ देर बाद उसके पिता राम दुलारे खून से सने दौड़ते हुए आए और बताया कि मुकेश ने चाकुओं से हमला कर दिया है। परिवार के लोग दौड़कर गए तो देखा कि उसकी मां शांति देवी की जान चली गई है।