TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कासगंज में किसान की हत्या: खेत में चारपाई पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव, इलाके में फैली सनसनी

 कासगंज जिले में खेत पर सो रहे किसान की हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह किसान का शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला। किसान के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


मंगलवार रात को हुई वारदात



घटना गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नगला चिना की है। गांव निवासी 52 वर्षीय किसान कालीचरण मंगलवार रात को फसल की रखवाली के लिए खेत पर सोए थे। बुधवार की सुबह जब वह घर नहीं आए तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा। चारपाई पर खून से लथपथ कालीचरण का शव पड़ा मिला। किसान की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।