TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

झारखंड में डीजे की धुन पर नाचने को लेकर दबंगों ने जमकर मचाया आतंक, बारातियों को पीटा

 डीजे की धुन पर नाचने को लेकर झारखंड के शिमलाबहाल बस्ती में बुधवार की रात दबंगों ने जमकर आतंक मचाया। पांडरपाला धनबाद से आई बारात के साथ दबंग उलझ गए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई थी। दबंगों ने लड़की पक्ष द्वारा बनाए गए पंडाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में आधा दर्जन बाराती घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है। बाराती पक्ष के लोग जान बचाते हुए करीब एक किलोमीटर भाग कर झरिया के कतरास मोड़ पहुंचे। घटना की सूचना पाकर आनन-फानन में बोर्रागढ़ ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दबंग युवकों को खदेड़ते हुए स्थिति को संभाला। 



घटना से खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो चुका था। करीब 2 घंटे के बाद स्थिति सामान्य होने पर लड़की पक्ष के लोग बरातियों की स्थिति की जानकारी लेने कतरास मोड़ पहुंचे। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बारातियों ने लड़की पक्ष के दरवाजे पर जाने से इंकार कर दिया।