TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गोरखपुर में बारात आई, शादी की रश्‍में हुईं पूरी, विदाई का वक्‍त आया तो दूल्‍हे का सांवला रंग देख दुल्‍हन ने ससुराल जाने से कर दिया इनकार

 गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया। यहां पर एक लड़की ने शादी की सभी रश्मे पूरी होने के बाद जब विदाई का वक्त आया तब दूल्हे के सांवला होने पर नापसंद करते हुए साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए लड़की के पक्ष में फैसला दिया और शादी तोड़ दी गई।


मिली जानकारी के अनुसार उरुवा क्षेत्र में खजनी थाना क्षेत्र से बारात आई थी। लड़की के पिता ने सभी बारातियों का खूब आवभगत किया। बाराती भी खूब जमकर नाचे और भोजन का लुत्फ उठाया। दूल्हा और दुल्हन के बीच जयमाल की रश्म हुई। चार बजे भोर तक पंडित जी ने विधि विधान से शादी करवाई। लेकिन दुल्हन के विदाई का जब समय आया तो दुल्हन ने दूल्हा को ना पसन्द कर दिया।