TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

विक्रम सिंह उर्फ बिट्टू परमार सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 अमृतपुर फर्रुखाबाद । डीएम के आदेश पर राशन कोटे की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने प्रधान पक्ष व कोटेदार पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते फायरिंग होने लगी। अधिकारियों ने इधर-उधर छिपकर जैसे-तैसे खुदको सुरक्षित किया। मामले में पुलिस ने प्रधान पति व शिवसेना आनन्द विक्रम सिंह उर्फ बिट्टू परमार सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौर के लोगों ने राशन कोटे की शिकायत जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार रावेन्द्र पाल सिंह व पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता मजरा रम्पुरा मे जांच के लिए पहुंचे। यह लोग ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रहे थे। इसी बीच प्रधान पक्ष एवं कोटेदार पक्ष मे विवाद होने लगा। देखते ही देखते मारपीट व ईंट पत्थर चलने लगे। इसी दौरान हुई फायरिंग से गांव में हड़कम्प मच गया। इस्पेक्टर अनिल कुमार चौबे सहित एसडीएम गौरव शुक्ला व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियन्त्रित करने के साथ ही दोनों पक्षों से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक 315 बोर राइफल मय 16 कारतूस व घटना स्थल से 3 खोखा 315 बोर एवं एक डबल बैरल बंदूक 12 बोर मय 37 कारतूस एक फारचूनर गाड़ी यूपी 76क्यू/ 2222 बरामद की थी। थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों के खिलाफ विधिक कार्वाही करते हुए ग्राम प्रधानपति व शिवसेना नेता आनन्द विक्रम सिंह उर्फ बिट्टू परमार, रामवीर मिश्रा निवासी कुम्हरौर, ब्रजेश निवासी पंचम नगला, छविराम निवासी नगला धनी, सुरेन्द्र, यादवेंद्र, शिववीर सिंह, देवेन्द्र निवासी खुशाली नगला, सुरेन्द्र निवासी नगला धनी के खिलाफ धारा 504, 506,147,148, 149, 307 में मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार चौबे ने बताया अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट आजतक 24न्यूज