भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रबार को बैठक में भाग लेंगे
कासगंज।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को कासगंज में रहेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने दी है। उन्होंने बताया है कि प्रदेश
अध्यक्ष श्री सिंह शुक्रवार की सुबह साढ़े 11 बजे जिला कार्यालय सोरों गेट पर बैठक में भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष ने संगठन के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय से बैठक में भाग लेने की अपील की है।