TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कासगंज की एम्बुलेंस में माँ राधा ने दिया बेटी को जन्म

 एम्बुलेंस में फिर से गूंजी किलकारी 



एम्बुलेंस कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव 


कासगंज 06/11/2022



जनपद में एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा महत्तव पूर्ण भूमिका निभाई जा रही है|  आज एमबुलेंस कर्मियों द्वारा एम्वुलेंस में फिर से एक लक्ष्मी  की किलकारी गूंजी |


कासगंज के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि 102एम्बुलेंस नम्बर U P 41 G 3616 में कासगंज के गाँव दतलाना की राधा  पति संतोष कुमार ने रविवार साम 17:25 पर एक बेटी को जन्म दिया |



 इएमटी हरेश कुमार और एम्बुलेंस चालक नीरज कुमार   ने बताया कि जब राधा  को प्रसव पीड़ा हुई तो उनके पास 102नम्बर पर साम 16:47 पर  फोन आया उसके कुछ देर में एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई प्रसव पीड़ा ज्यादा होने से इएमटी हरेश कुमार चालक नीरज कुमार    ने अपनी सूझ बूझ  से सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया |

इसके बाद सीएचसी सोरों में लाकर भर्ती कराया 

स्टाफ नर्स मंजू मैम  ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है |