TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ससुरालीजनों ने दिव्यांग महिला को लहूलुहान कर आर सी सी मार्ग पर फेंका

संकिसा फर्रुखाबाद। दिव्यांग संगीता को ससुराल जनों ने लाठी डंडा एवं धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दिव्यांग महिला संगीता यादव को सीएचसी मोहम्मदाबाद में उपचार हेतु भर्ती कराया।

दिव्यांग संगीता मेरापुर थाना क्षेत्र गांव रामनगर निवासी रोहित की पत्नी हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के नगला नैन में संगीता का मायका है नगला नैन में रोहित अपने माता पिता के साथ रहता था रोहित के पिता वहां रहकर कोंचिग पढाते इसी दौरान संगीता का रोहित के साथ प्रेम प्रसंग हो गया प्रेम प्रसंग इतना बढ़ गया कि रोहित ने संगीता के साथ लव मैरेज कर लिया।



लव मैरेज के कुछ दिनों तक दोनों में सब कुछ ठीक रहा फिर रोहित ने अपने साथ रखने से मना करा दिया। नगला नैन से रोहित अपने माता पिता के साथ अपने पैतृक गांव रामनगर थाना मेरापुर चला आया।

रोहित के माता पिता ने किसी दूसरी लड़की के साथ रोहित का विवाह तय कर  दिया। 

जब रोहित दूसरी लड़की के साथ फेरे ले रहा था कि इसी दौरान दिव्यांग संगीता अपने स्वजनों के साथ मौके पर पंहुच गई थी और पुलिस की मदद से रोहित को फेरे लेने से रुकवा दिया था। 

संगीता ने रोहित का विवाह नहीं होने दिया था।बिना दुल्हन लिए बारात वापस हो गई थी।

इस सम्बन्ध में संगीता ने रोहित पर केस दर्ज करवा दिया था बाद में पति पत्नी में समझौता हो गया था फिर रोहित संगीता को लेकर अहमदाबाद चला गया। संगीता ने बीटीसी तक पढाई की है।काफी समय तक संगीता की सरकारी नौकरी नहीं लगी । इसी बात को लेकर पति पत्नी में फिर से विवाद हो गया।पति पत्नी दोनों वापस घर आ गए संगीता को रोहित माइके में छोड़ कर अकेला अहमदाबाद नौकरी करने चला गया। 

तब से संगीता अपने मायके में ही रह रही थी। ससुराली जन संगीता को अपने घर रखने के लिए राजी नहीं हैं। 

शनिवार की सुबह संगीता पहली बार अपनी ससुराल रामनगर पंहुचीं लेकिन

 ससुरालीजनों ने संगीता को घर में नहीं घुस ने दिया।

तब संगीता ने 112 पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पंहुच कर जांच पड़ताल की। और थाने जाने की सलाह दी। 

जिसके बाद शिकायत करने हेतु संगीता मेरापुर थाने पंहुची जहां से ससुराली जन संगीता को अपने साथ घर ले गए।

रोहित इस समय अहमदाबाद में नौकरी कर रहा है। 

शनिवार की शाम चार बजे ससुर मान सिंह, सास मीना देवी, देवर विक्रम ने लाठी डंडों एवं धारदार हथियार से संगीता को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया और घर के बाहर आर सी सी मार्ग पर  संगीता को मरणासन्न अवस्था में फेंकर ससुरालीजन मौके से भाग गए।

किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। डायल 112 प्रभारी ओमकार,चालक नाजिम, अरविन्द एवं कुलदीप ने मौके पर पहुंचकर मरणासन्न अवस्था में आरसीसी मार्ग पर पडी़ दिव्यांग संगीता को सीएचसी मोहम्मदाबाद उपचार हेतु के लिए भर्ती कराया। 

हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने लोहिया के लिए रेफर कर दिया। 

थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया प्रथम दृष्टता जांच में पता चला कि महिला संगीता अपनी ससुराल में रहना चाहती है ससुरालीजन उसे रखना नहीं चाहते हैं। 

इसी को लेकर मारपीट हुई है।घटना की तहरीर नहीं मिली है।तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट