सात निश्चय योजना में चल रहें धंधली की जाँच के लिए BDO ने भेजा पुलिश टिम
ताजपुर /समस्तीपुर
प्रखण्ड के मुरादपुर बंगरा पंचायत में वार्ड-03 में सात निश्चय योजना से चल रहे समरसेबुल बोरिंग कार्य को बीडीओ द्वारा पुलिस भेज कर रुकवाने को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चित कालीन धरना पर सोमवार को बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड सभा के द्वारा सर्वसम्मति से स्थल चयनित कर सत्यापित कांपी स्थानीय प्रखण्ड विकास्पदधिकारी को दे दी गयी थी,फिर उन्ही के मौखिक आदेश के अनुसार चयनित
जगह पर समरसेबुल बोरिंग का कार्य चल रहा था। उन्होंने जी पी एस ताजपुर को भेज कर चयनित स्थल का निरीक्षण भी करवाया था। इसके बावजूद भी अचानक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने पुलिस भेजकर चल रहे बोरिंग के कार्य को रुकवा दिए।
इसी के विरोध में ग्रामीणों ने आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशन अस्थल पर दिनेश कुमार कुशवाहा (पूर्व जिला महामंत्री भाजपा), राजेश कुमार कुशवाहा (पूर्व मंडलअध्यक्ष भाजपा), पूनम देवी (वार्ड सदस्य), रौशन कुमार वार्ड सचिव, रंजीत कुमार राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दिननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर इत्यादि महजूद थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
