TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में सपाइयों ने बांटी राहात सामग्री



मेरापुर फर्रूखाबाद


         पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाइयों ने संकिसा स्थित  डाक बंगले में पहुंचकर गरीब ,असाहाय ,मजदूर ,एवं झुग्गी झोपडी में रहने वाले परिवारों के अलावा संकिसा के भंतों को राहत सामग्री का वितरण किया।





इसके बाद मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पमरखिरिया ,संकिसा , बरखिरिया ,पुनपालपुर आदि ग्रामों के गरीब असाहय एवं मजदूर लोगों को भी राहात सामग्री वितरण की गई।  डॉक्टर सुबोध यादव ब्लाक प्रमुख राजेपुर एवं प्र० अध्यक्ष जिला पंचायत फर्रुखाबाद  ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उक्त लोगों को राहत सामग्री का वितरण करवाया। डॉक्टर सुबोध यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु फर्रुखाबाद डीएम मानवेंद्र सिंह को 151000 की चेक सौपीं।



डॉक्टर सुबोध यादव ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कोई भी गरीब परेशान ना होने पाए और कोई भी गरीब भूखा ना सोए। इस संकट की घड़ी में हम उन लोगों के साथ और हमारी पार्टी भी साथ हैं। और हमेशा ऐसी ही मदद करता रहूंगा। यह मेरी प्राथमिकता है। और उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर असहाय गरीब मजदूर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले पूरे जनपद के लोगों को रात सामग्री वितरण करवाई गई है।
राहात सामग्री वितरण के दौरान कई सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत