जूना संतों की हत्या के बिरोध में किया उपवास
समस्तीपुर
मोरवा:-जिले के हिन्दू समाज पार्टी कार्यालय कौशल्या निकेतन गंगापुर समस्तीपुर में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ संजय कुमार संजू ने जूना अखाड़ा के दो संतों की निर्मम हत्या की घोर निंदा करते हुए सोमवार के दिन सामूहिक उपवास रखा। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में बीते 19 अप्रैल के रात्रि 9.30 बजे में लॉक डाउन को ठेंगा दिखाते हुए सेकड़ों की संख्या में उपद्रवियों ने जूना अखाड़ा के दो संत-कल्पव्रिक्ष गिरी,शुशील गिरी और उनके ड्राइवर नीलेश टेलगडे को शांति समुदाय कहे जाने वालों ने मॉब लॉन्चिंग के तहत पुलिस के सामने हीं पिट-पिट कर हत्या कर दिया।
इसका हिन्दू समाज पार्टी घोर निंदा करती है और इससे आहत होकर आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय सामूहिक उपवास रखा है। साथ हीं कहा कि तबरेज और असफाक जैसे पर सरकार और मीडिया ने खूब बबाल काटा और घड़ियाली आँशु बहाया पर क्या इन सन्तों की हत्या पर भी कुछ बोलेगी या मौन ही रहेगी। आज हिंदुस्तान में हिंदु संतों की हत्या हो रही है, पर सरकार मौन धारण किये हुए है। क्या हिंदुस्तान में हिंदूवादियों को इसी तरह हत्याएं होती रहेगी ? डॉ संजू ने नम आंखों से और आक्रोशित शब्दों में सरकार से आह्वान किया है कि हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार करें अन्यथा देशभर के साधु-संत और हिंदूवादि अब इस तरह की बर्बरता बर्दास्त नही करेंगे। सभी एकजुट होकर सड़क पर उतरेगें और इसका मुहतोड़ जबाब देंगें। सरकार और कानून से हिंदुओं को अपेक्षा करना अब बेमानी लग रही है। हिंदुओं को अपने अस्तित्व की लड़ाई खुद लड़नी होगी अन्यथा इसी तरह हिन्दू मिटते रहेंगे? वहीं अभिलाषा हिन्दू ने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए मातृशक्ति को आगे आना होगा और झांसी की रानी बनना होगा। उपवास में सिधेश कुमार चौधरी,राजा बाबू,मुकेश सहनी, पार्वती देवी ,गनौरी देवी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के साथ आर के आंदन
