• राज्य सरकार परमिशन दे, मज़दूरों और छात्रों को बिहार लाने की जिम्मेदारी हमारी : इश्तेयाक
• पटना विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर हिमांशु सिंह के ब्यान के समर्थन में उतरे डॉ एल के भी डी कॉलेज छात्र संघ के उपाध्यक्ष इश्तेयाक
एलएनएमयू के अंतर्गत आने वाले डॉ एलकेभीडी कॉलेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष मो॰ इश्तेयाक ने पटना विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर हिमांशु कुमार सिंह के ब्यान का समर्थन किया है। इश्तेयाक ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण बिहार के मज़दूर और छात्र बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों में फंसे हैं परंतु बिहार सरकार कोई सुध नहीं ले रही। सरकार को ये समझना होगा कि बाहर फंसे बिहारी मज़दूर और छात्र हमारे ही लोग हैं।
भाजपा विधायक के बेटे को अगर कोटा से लाया जा सकता है तो आम लोगों के बच्चों को भी लाने की व्यवस्था करनी चाहिए। इश्तेयाक ने हिमांशु का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब बिहार सरकार हमारे मजदूरों और छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है तब हिमांशु जी का आगे आ कर मदद की घोषणा करना वाकई काबिले तारीफ़ है। हम उनके इस पहल का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से मांग करते हैं कि अगर आप असमर्थ हैं तो हमें परमिशन दें हम सब आपसी सहयोग से छात्रों और मज़दूरों को बिहार लाने का काम करेंगे।
ताजपुर /समस्तीपुर । विदित हो कि बीते 19 अप्रैल को श्री सिंह ने ब्यान जारी करते हुए कहा था कि अगर राज्य सरकार छात्रों और मज़दूरों का लाने में असमर्थ है तो मुझे परमिशन दे जितनी बस चाहिए होगी मैं दूंगा, बिहारी छात्रों और मज़दूरों बिहार लाउंगा।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर