TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मजदूर दिवस पर राजद का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

ताजपुर /समस्तीपुर

          माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी एवं राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी के आह्वान पर मजदूर दिवस के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओ और कार्यकर्ता ने लॉक डॉउन के नियमों का पालन करते हुए अपने अपने आवास पर धरना दिया इसी कड़ी में ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष अहमद राजा उर्फ मिंटू बाबू ने भी अपने आवास पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिए।

उन्होंने धरना का औचित्य बताते हुए कहा कि धरना का उद्देश्य बिहारी छात्र, मजदूर एवं युवा जो बिहार से बाहर अन्य प्रदेशों में फंसे हुए हैं, उनकी घर वापसी सुनिश्चित करवाना है सरकार जो अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बिहार के बाहर फंसे हुए लोगों को अपने घरों में वापसी सुनिश्चित करवाना चाहिए जिनकी वापसी के लिए केंद्र सरकार अपनी सहमति भी दे चुकी है बावजूद भी डबल इंजन का राग अलापने वाले अब संसाधनों का रोना रो रही है और अपने लोगो को बुलाने में आनाकानी कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है और बिहार के लोगों के साथ  छलावा है अगर सरकार अपने ही लोगों को अपने राज्य में बुला सकने में असमर्थ हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जब तक राज्य सरकार अपने लोगों को वापस नहीं बुला लेती है राजद आगे भी इसी तरह से लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। इस मौके पर ताजपुर प्रखंड के अलग अलग पंचायतों में अपने अपने घरों पर धरना देकर  सफल बनाने वालों में  तबरेज आलम, अरमान सदरी ,फ़ैज़ अकरम उर्फ बच्चा बाबू, आफो जी महताब आलम उर्फ विक्की, राहुल रॉय संजय राय संजय नायक,नवीन कुमार, करामात हुसैन,विनोद मुखिया जी अखलेश रॉय रंजीत जी सुरेंद्र रॉय कुर्वान अली अशोक महतो मुराद जी मनौर मुखिया जी सरफो दादा भोली जी पप्पू जी रजनीश जी फैयाज आलम आदि शामिल  रहे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर