TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

राजद के जिला प्रवक्ता के रूप में भिखारी लाल सिंह एवम् सौरभ चौधरी का मनोयन होना नए युग की शुरुआत -




समस्तीपुर

          जिला राजद के वरीय नेता मोहम्मद यूसुफ ने समस्तीपुर जिला प्रवक्ता के रूप में भिखारी लाल सिंह एवं सौरभ चौधरी के मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की दोनों ही प्रवक्ता शिक्षा जगत से जुड़े हुए हैं भिखारी लाल सिंह पूर्व में भी जिला राजद के प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं और दल उनके कर्तव्य निष्ठता  से वाकिफ है पुनः उन्हें प्रवक्ता  बनाए जाने से दल को मजबूती मिलेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि इनके मनोयन से  दल को एक खास समीकरण की पार्टी की छवि से आगे के रूप में स्थापित करेगा।राजद ए टू जेड कि पार्टी रही है और अपने संगठन में भी इस बात का खास ख्याल रख रही है कि सभी वर्गो की भागीदारी सुनिश्चित हो।मीडिया को भी चाहिए कि इस सत्य को ईमानदारी से लोगो के बीच ले जाए । उन्होंने इनके मनोयन के लिए जगदानंद सिंह और राजेंद्र साहनी को धन्यवाद दिया।
उक्त आशय की जानकारी युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी संजय नायक ने प्रेस को दी।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर