TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भीम आर्मी ने कराया संविधान के द्वारा विवाह !



मोरवा/समस्तीपुर /संवाददाता।


प्रखंड के विक्रमपुर गांव में भीम आर्मी के अध्यक्ष एवं संयोजक ने संविधान के द्वारा लड़का लड़की का विवाह संपन्न कराया। स्थानीय स्वर्गीय राम शगुन राम एवं चिंता देवी की बेटी रवीना कुमारी का विवाह सरायरंजन थाना अंतर्गत



मूसापुर गांव निवासी वशिष्ठ राम के पुत्र राजू कुमार राम के साथ धार्मिक रीत के बजाय संविधान के द्वारा कराया गया। भीम आर्मी के अध्यक्ष कमल पासवान एवं संयोजक मनोज कुमार राम ने संविधान की प्रस्तावना को वैवाहिक मंत्र के रूप में प्रयोग करते हुए विवाह संपन्न कराया। नन्द लाल राम,  जगजीत राम,  विश्वजीत राम, रामचंद्र राम, श्रीचंद राम, आलोक कुमार, अजय रजक सहित ग्रामीण मौजूद थे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट