TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सपा नेता डॉ जितेन्द्र सिंह यादव किये गये नजरबंद

मेरापुर फर्रुखाबाद । पुलिस ने साइकिल रैली रवाना होने से पूर्व ही सपा नेता डा0 जितेद्र सिंह यादव को हिरासत में ले लिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉक्टर जितेद्र सिंह यादव ने आज सुबह साइकिल रैली के कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्हें सुबह 9 बजे थाना मेरापुर के ग्राम नगला खोटा से साइकिल रैली के साथ रवाना होना था साइकिल रैली का अचरा नवाबगंज होकर आवास विकास कॉलोनी सपा कार्यालय तक पहुंचने का कार्यक्रम था। डॉक्टर जितेद्र सिंह यादव अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ चार पहिया वाहन से नगला खोटा जा रहे थे।

जब वह संकिसा तिराहे के पास से गुजर रहे थे तभी मेरापुर थानाध्यक्ष धर्वेद्र कुमार ने डॉ जितेंद्र सिंह यादव को हिरासत में ले लिया। डॉ जितेंद्र सिंह यादव व उनके सुरक्षाकर्मियों को थाना मेरापुर ले जाया गया 

डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने साइकिल रैली का कार्यक्रम सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसकी जानकारी थाना पुलिस को लग गई थी। 

थाना अध्यक्ष धर्वेन्द्र कुमार ने बताया कि बिना अनुमति साइकिल रैली निकालने की कोशिश की जा रही थी जिसके कारण डॉ जितेंद्र सिंह यादव को हिरासत में लिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट