TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

1.65 करोड़ लाभार्थी को योगी सरकार कब देगी फ्री रसोई गैस सिलेंडर?जानिए तैयारी

 शुक्रवार को शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य सरकार अपने संकल्प पत्र की घोषणाओं को अमल में लाने में जुट जाएगी। पहली कैबिनेट में ही होली पर दिए जाने वाले पहले गैस सिलेण्डर पर फैसला हो सकता है। वहीं निशुल्क राशन दिए जाने पर भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। 


भाजपा ने  अपने संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली व दीवाली पर निशुल्क सिलेण्डर देने का ऐलान किया था। इस संबंध में शासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। इस पर कैबिनेट की मुहर लगनी है।  प्रदेश में उज्ज्वला योजना के 1.65 करोड़ लाभार्थी हैं। होली पर सिलेण्डर देने में सरकार पर 3000 करोड़ का बजट खर्च होगा। 


प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने अपने भाषणों में निशुल्क राशन योजना को भी महंगाई के कारण बढ़ाने का ऐलान किया है। खाद्य व रसद विभाग ने प्रस्ताव भेज दिया है। इसी महीने निशुल्क राशन की व्यवस्था खत्म हुई है। इसमें पांच किलो गेहूं व चावल के साथ चना, नमक व तेल भी सरकार दे रही है। निशुल्क राशन के प्रदेश में लगभग  15 करोड़ लाभार्थी हैं।