TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

योगी 2.0 का आगाज आज से, जानिए CM के साथ कौन-कौन ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरी पारी के लिए नई टीम शुक्रवार को आकार लेगी। योगी की टीम में इस बार पुराने और अनुभवी लोगों के साथ ही तमाम नये चेहरे भी शामिल किए गए हैं। नाम भी तय कर लिए गए लेकिन देर रात तक तमाम विधायकों को राजभवन के फोन का इंतजार रहा। डिप्टी सीएम के नामों को लेकर भी गुरुवार को सस्पेंस खत्म नहीं हो सका। टीम योगी में कई चेहरों का शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। इनमें श्रीकांत शर्मा, बृजेश पाठक, सिद्धार्थनाथ सिंह, सतीश महाना, जितिन प्रसाद सहित कई अन्य नाम शामिल हैं।


इस फेहरिस्त में स्वतंत्रदेव सिंह, आशुतोष टंडन, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, नितिन अग्रवाल, बेबीरानी मौर्य, अनिल राजभर, भूपेंद्र चौधरी, एके शर्मा, असीम अरुण, महेंद्र सिंह के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, अंजुला माहौर, डा. अमित अग्रवाल, बल्देव सिंह ओलख, प्रतिभा शुक्ला, राजेश चौधरी, अजीत सिंह पाल, अदिति सिंह, कृष्णा पासवान, गुलाब देवी, योगेश धामा, गिरीश यादव, मन्नू कोरी, मनीषा अनुरागी सहित कई अन्य नामों की भी मंत्री बनने की चर्चा रही। वहीं सहयोगी दलों की ओर से संजय निषाद और आशीष पटेल के नाम चर्चा में रहे।