TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

योगी सरकार 2.0 में कानपुर समेत यूपी के छह जिलों की झोली खाली, कई दिग्गजों के धरे रह गए कयास

 योगी 2.0 में इस बार कानपुर समेत आसपास के छह जिलों की झोली खाली रह गई। पिछली सरकार में मंत्री रहे कई विधायकों के हिस्से में मायूसी लगी। कानपुर का स्कोर लंबे वक्त बाद जीरो रहा। मंत्री पद को लेकर दस मार्च के बाद से ही कयासों का दौर चल रहे थे। अधिसंख्य लोग मान रहे थे कि बड़े चेहरों को जरूर मौका दिया जाएगा लेकिन मंत्रियों की लिस्ट ने सभी को चौंका दिया। मध्य उत्तर प्रदेश के कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया से किसी विधायक को प्रदेश सरकार में मौका नहीं मिला।


वजह चाहे जो भी रही हों लेकिन मंत्रिमंडल की सूची ने सभी को चौंका दिया। कानपुर लंबे समय से प्रदेश सरकार में कानपुर का प्रतिनिधित्व गायब है। सरकार चाहे जिस दल की रही हो लेकिन कानपुर की अनदेखी नहीं हुई। लंबे समय बाद पहला मौका है जब कानपुर से किसी का प्रतिनिधित्व नहीं है। भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी मान रहे थे कि कम से कम तीन चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं पर ऐसा हो न सका।