साढ़े तीन फीट की इमराना को मिला 38 साल का दूल्हा, जानें इस अनोखे निकाह की क्यों हो रही चर्चा
कहते हैं कि लड़का और लड़के की जोड़ियों से ऊपर से ही बनके आती हैं। इंसान चाहे जितनी कोशिश कर ले अपनी मर्जी की दुल्हन और दूल्हे के साथ शादी करने के लिए लेकिन, किस्मत में जो लिखा होता है वही होता है। इसका एक जीता-जागता मामला यूपी के मेरठ से सामने आया है। यहां रहने वाले एक मुस्लिम परिवार को अपनी बेटी का निकाह करने के लिए एक दूल्हे की तलाश थी। बेटी की उम्र बढ़ती जा रही थी, साथ ही परिवार वालों की चिंता भी।
बेटी अब 35 साल की हो चली थी, लेकिन अभी तक परिवार वालों को उसकी बेटी के हिसाब का दूल्हा नहीं मिल पाया था। वजह थी बेटी की कम हाइट। साढ़े तीन फीट की बेटी के लिए उसके साइज का ही दूल्हा ढूंढना परिवार वालों के लिए मुश्किल हो गया था। एक दिन लड़की वालों को अपनी साढ़े तीन फीट की बेटी के लिए उसी के साइज का दूल्हा मिला तो फटाफटा रिश्ता पक्का कर दिया और बारात की तैयारियां शुरू कर दी। शादी की तारीख आई तो दूल्हा बारात लेकर घर पहुंच गया। दोनों का धूमधाम से निकाह हुआ।