TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

प्रेमिका के घर सामने मिला प्रेमी का शव, बंधा था हाथ-पैर, शरीर पर नहीं थे कपड़े

 अमेठी में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के थौरी गांव में एक युवक का शव प्रेमिका के घर के सामने सड़क किनारे नग्न अवस्था में पड़ा मिला। युवक का हाथ-पैर बंधा हुआ था। परिजनों ने मृतक की प्रेमिका के पिता पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


 थौरी गांव निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार पुत्र गया प्रसाद का गांव के रामफेर की पुत्री के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मृतका की पत्नी के अनुसार विजय शनिवार को लखनऊ गया था और वो रात तक घर नहीं लौटा। परिवार वाले इंतजार करते-करते सो गए। मृतक के पिता गया प्रसाद ने बताया कि रात करीब 2 बजे के डॉयल 112 पुलिस ने फोन कर बताया कि विजय का शव मिला है। जल्द घटनास्थल पर आ  जाएं। जब वो मौके पर पहुंचे तो विजय का शव रामफेर के घर के सामने सड़क किनारे पड़ा था। रामफेर के घर में ताला लगा हुआ था। घर के सभी सदस्य फरार थे। मृतक का हाथ-पैर बंधा हुआ था। शरीर पर कपड़े के नाम पर सिर्फ टीशर्ट था।