होली पर मुफ्त सिलेंडर का इंतजार होगा खत्म? योगी से गृहणियों की उम्मीदें चढ़ रही परवान
यूपी में लगातार दूसरी बार सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। चुनाव से पहले सीएम योगी ने उज्जवला योजना के तहत होली और दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। भाजपा को जीत का तोहफा मिले तीन दिन हो चुके हैं। होली में भी अब चार दिन का ही समय बचा है। ऐसे में महिलाएं योगी आदित्यनाथ से होली की सौगात मांग रही हैं।
अलीगढ़ की महिलाओं का कहना है कि यूपी ने योगी जी को पूर्ण बहुमत से जीता दिया है। अब योगी जी होली पर महिलाओं के मुफ्त गैस सिलेंडर की सौगात देना चाहिए। जिससे होली और रंगीन हो जाए।
महिला का कहना है कि योगी सरकार में महिलाओं को हमेशा प्राथमिकता दी गई है। 2022 चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत हुई है। इस प्रचंड जीत में महिलाओं को विशेष योगदान है। सरकार द्वारा महिलाओं को योजना का लाभ देने में प्राथमिकता बरती जाए।
कमलेश यादव और डॉली वार्ष्णेय ने कहा कि राष्ट्रवाद और राष्ट्रहित में चुनी गई योगी सरकार शपथ लेते ही संकल्प पत्र के आधार पर महिलाओं को योजनाओं में वरीयता देनी होगी। उल्लास के पर्व होली पर महिलाओं के लिए मुफ्त सिलेंडर से बड़ी कोई सौगात नहीं हो सकती है।
खुशबू वार्ष्णेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने संकल्प पत्र में महिलाओं सुरक्षा और संरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। महिलाओं के लिए किचन से बहुत ही प्यार होता है। ऐसे में योगी सकरार द्वारा मुफ्त गैस सिलेंडर की सौगात अहम होगी।