TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

लग्जरी गाड़ी खरीदने पर रोक, सैर-सपाटा बंद; जानें CM योगी ने कैसे टारगेट दे मंत्रियों को काम पर लगाया

 उत्तर प्रदेश में 5 साल तक सरकार चलाने के बाद सत्ता में वापसी का रिकॉर्ड बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ के तुरंत बाद ना सिर्फ खुद काम संभाल लिया है, बल्कि अपने 52 मंत्रियों को काम पर लगा दिया है।


उन्होंने शुरुआत में ही मंत्रियों को साफ संदेश दे दिया है कि योगी के कैबिनेट में यदि मौका मिला है तो उन्हें काम करके दिखाना होगा। मुख्यमंत्री ने फिजूलखर्ची, लग्जरी गाड़ियों से दूर रहने की हिदायत देते हुए कहा है कि सभी को प्रदेश में रहकर लगातार काम करना होगा। 100 दिन का टारगेट थमाने के साथ ही सरकार ने मंत्रियों के सैर सपाटे पर भी रोक लगा दी है।