TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

21 वर्षीय युवती का नहाते समय बनाया VIDEO, फिर की छेड़खानी; दो संदिग्ध गिरफ्तार

 दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कुछ लोगों द्वारा बर्थडे पार्टी के बहाने 21 वर्षीय एक युवती के घर में घुसकर नहाते हुए उसका वीडियो बनाने के बाद छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम जिले के बिलासपुर इलाके में कथित रूप से कुछ लोगों ने 21 वर्षीय युवती के घर में घुसकर नहाते वक्त उसका वीडियो बना लिया और उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बिलासपुर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।