TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली में दो लोगों के बीच बहस बनी जानलेवा, शांत कराने गए दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत, दूसरा घायल

 दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में दो लोगों के बीच आपसी बहस में बीच-बचाव करने की कोशिश करने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को घटना की सूचना शुक्रवार रात 11 बजकर 38 मिनट पर मिली थी। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर मदनगीर निवासी रोहित (27) और गुलशन (30) घायल पाए गए और उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि मौके पर दो खाली कारतूस मिले।