TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

महिला सिपाही से 60 लाख रुपये ठगने वाला ‘योग्य वर’ निकला नाइजीरियन, खुद को कनाडा का NRI बताकर दिया था शादी का झांसा

 नोएडा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट पर युवतियों से दोस्ती कर शादी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के नाइजीरियन ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने असम राइफल में तैनात महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर 60 लाख रुपये ठग लिए थे।


एसपी साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मेरठ के दौराला स्थित समौली रोड निवासी नेहा असम राइफल में सिपाही हैं। 3 मई 2021 को उनके पति का हार्टअटैक से देहांत हो गया था। परिजनों और रिश्तेदारों के कहने पर उन्होंने सितंबर 2021 में एक मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी। प्रोफाइल देखकर संजय सिंह नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने बताया कि वह कनाडा का एनआरआई है।