TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मेरे आंखों में तो आंसू आ गए, पंजाब में AAP मंत्री की गिरफ्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उन्हें भगवंत मान पर गर्व है। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री की तारीफ की। केजरीवाल ने यह भी कहा कि मान का फैसला पता चलने पर उनके आंख में आंसू आ गए।


अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''आप पर गर्व है भगवंत। आपके ऐक्शन ने मेरे आंखों में आंसू ला दिए। आज पूरे देश को AAP पर गर्व महसूस हो रहा है।