TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

लॉरेंस विश्नोई का खुलासा- 8 महीने से थी साजिश, शाहरुख नाकाम तो 'महाकाल' को काम

 सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश करीब आठ महीने पहले से रची गई जा रही थी। नवंबर से ही मूसेवाला को मारने का प्लान बनाया जा रहा था। यह खुलासा लॉरेंस ने पूछताछ के दौरान किया। उसने बताया कि बीते करीब सात से आठ महीने से वह अपने गुर्गों के जरिए मूसेवाला को लेकर लगातार प्लान बना रहा है। कभी उसकी सुरक्षा को लेकर साजिश पूरी नहीं हो पाती तो कभी गुर्गे की तैयारी ही अधूरी रह जाती।


हालांकि लॉरेंस विश्नोई का शाहरुख नाम का एक गैंगस्टर गुर्गा उसे मारने के लिए गया भी था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी देखकर वह वारदात को अंजाम नहीं दे पाया था, और मूसेवाला को मारने का प्लान ठंडा पड़ गया था। उधर दिल्ली पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार भी कर लिया तो पूछताछ में इस सनसनीखेज प्लान का खुलासा हुआ। उसने पूछताछ में कुल 8 संदिग्ध नामों का खुलासा किया। जिनपर उसने हत्यारों की मदद करने का शक जताया। इसमें पंजाबी सिंगर से जुड़ा एक शख्स भी शामिल है।