TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पुलिसिया दुर्व्यवहार को लेकर मुखिया संघो ने बरिये पदाधिकारी से शिकायत की।



ताजपुर /समस्तीपुर । 2020 अप्रैल ।


 ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को ताजपुर पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने को लेकर सोमवार के दिन ताजपुर मुखिया संघो ने आपातकालीन बैठक की,जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह राकेश ने की।  बैठक में ताजपुर पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधयों के साथ दुर्व्यवहार करने की घोर निंदा की गयी। साथ ही इसकी लिखित शिकायत सर्वसम्मति से बरिये पुलिस पदाधिकारियों से की गई है। ज्ञात हो कि बीते 18 अप्रैल की संध्या मुखिया

पति रत्नेश कुमार अपने वार्ड सदस्य के साथ जल-नल योजना का कुछ जरूरी सामान खरीदने ताजपुर जा रहे थे। ठीक उसी समय ताजपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी गुलनाज कौशर ने अपने पुलिस जवानो के साथ उन्हें रोक लिया और उनको बुरा भला, अमर्यादित बातों का प्रयोग करते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना भेज दिया। जबकि मुखिया पति ने स्थानीय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा आपातकालीन में जरूरी कामो से आने जाने के लिये दिए गए कॉर्ड भी दिखाया और बताया कि मैडम मैं मानपुरा मुखिया पति हूँ,और हमारे पंचायत में बने जल नल योजना का समरसेबुल का मोटर खराब हो गया है,उसी को बनबाने हेतू

समान खरिदने जा रहा हुँ। अगर विश्वास न हो तो स्थानीय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से पूछ लें। लेकिन वे एक न सुनी और हमें घण्टो रोक कर रखा ,जिससे जल नल योजना का मोटर बन न सका और पीने के पानी के लिए पंचायत की जनता व्याकुल हो गए। एक तरफ सरकार इस विश्वस्तरीय महामारी में जनप्रतिनिधियों से सहयोग की उपेक्षा करते हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन रुकावट डालती है। सरकार के आदेशानुसार जनप्रतिनिधी लोग अपना जान जोखिम में डालकर लॉक डाउन का पालन करते हुए पीड़ित की सेवा में लगे हुए हैं। अगर जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार होगा तो कौन इस महामारी में अपना जान जोखिम में डालकर समाजिक कार्य करेंगे। इस तरह का दुर्व्यवहार जनप्रतिनिधियों के साथ ताजपुर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा हमेसा की जाती है और ताजपुर थानाध्यक्ष द्वारा दलालों एवं चाटुकारों के साथ मिलकर जनता एवं जनप्रतिनिधियों का दोहन किया जाता है।साथ हीं थानाध्यक्ष द्वारा जनप्रतिनिधियों को बराबर  धमकी भी दी जाती है कि हमारे खिलाफ बरिये पदाधिकारी को अगर शिकायत की तो झूठा मुकदमा में फसा कर जेल भेज देंगे। इस तरह के क्रियाकलाप से प्रखण्ड के सारे जनप्रतिनिधि आहत हैं। हतः प्रखण्ड के सारे जनप्रतिनिधि विनम्र निवेदन करते हैं कि अविलम्ब उचित करवाई की जाय, अन्यथा

प्रखण्ड के सारे जनप्रतिनिधि सरकार के खिलाफ असहयोग जन आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।इसकी सारी जबाब देहि पुलिस प्रसाशन की होगी। मौके पर मुखिया संघ के उपाध्यक्ष रामापुर महेशपुर मुखिया बिनोद राय,मुखिया मो मुजतवा सैफ़ी,मुखिया जवाहर लाल,मुखिया धरवेंद्र चौरसिया,मुखिया रणजीत चौधरी,मुखिया लक्ष्मी देवी,मुखिया राज कुमारी देवी,मुखिया रंजू देवी,मुखिया रश्मि देवी, मुखिया रखी सिंह,मुखिया नीला कुमारी सहित प्रखण्ड के अन्य जनप्रतिनिधि महजूद थे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट