TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

प्रवासी श्रमिकों को बांटा भोजन

जितेंद्र कुमार


चंडीगढ़:
 यू टी चंडीगढ़ से स्टेट अवार्डी समाजसेवी रविन्द्र सिंह बिल्ला ने लॉकडाउन 3.0 के अंतिम दिन आज पैदल  चल प्रवासी श्रमिकों को भोजन बांटा। रविन्द्र सिंह बिल्ला ने अपने सहयोगियों के साथ आज रेलवे स्टेशन लाइट पॉइन्ट के पास सड़क पर पैदल ही जा रहे प्रवासी मजदूरों को रोक कर फ़ूड पैकेट्स बाँटे।


रविंद्र सिंह बिल्ला ने बताया कि उनकी तरफ से यूँ तो पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से शहर के विभिन्न स्थानों पर भोजन बांटा जा रहा है, इन दिनों यू पी -बिहार अपने घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को उन्होंने भोजन बाँटा गया।