ताजपुर भाजपा कार्य समिति की बैठक सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह
ताजपुर /समस्तीपुर (अब्दुल कादिर) 07 सितंबर ।
भाजपा ताजपुर पूर्वी मंडल कार्यसमिति बैठक सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन आधारपुर पैक्स भवन में हुआ इस समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षता ताजपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी ने की संचालन जिला नेता राकेश राज एवं मंडल महामंत्री सुशील कुमार चौबे ने किया ।
इसमे भाजपा जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं जिला भाजपा एवं मंडल कार्यसमिति पदाधिकारी सहित समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह द्वारा समस्त मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओ, मोर्चा,मंच, बूथ अध्यक्ष सहित सभी सभी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया और भाजपा सरकार मोदी जी के उपलब्धियों के बारे मे बताया। इस कार्यक्रम में बहुत से युवा एवं महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस कार्यकर्ता सम्मेलन जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, सुनील गुप्ता, प्रभात कुमार, गीतांजलि, कृष्ण मोहन गुप्ता,अशोक नायक,विमला देवी, सत्य प्रकाश सुमित, विपिन गुप्ता,अमरनाथ शर्मा,अजय दास,राजकमल पांडे, राजकुमार पंडित,लक्ष्मी पंडित,सोनू शर्मा, श्याम सुन्दर पोद्दार, अरविंद पोद्दार,रंजीत कुशवाहा,कौशल्या देवी, पिंकी देवी सहित अनेक नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।