TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

फाँसी लगने से शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद 23 जून। शिक्षक सुधीर यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर कैथन नगला निवासी 34 वर्षीय सुधीर यादव पुत्र शैतान सिंह का शव आज सुबह छत के बीम में कपड़े के फंदे से लटका देखा गया। पड़ोसियों ने जब सुधीर को फांसी पर लटकता देखा तो सुधीर की पत्नी को सूचना दी।

सूचना पर 112 पुलिस व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फांसी से उतरवाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरु की गयी।

सुधीर यादव अपनी पत्नी उमा  देवी व पुत्र अंश एवं सोम के साथ रहता था सुधीर मूल रूप से जनपद मैनपुरी के भोगांव थाने के देवीपुर गांव का रहने वाला था सुधीर की ससुराल कोतवाली  मोहम्दाबाद के गांव रोहिला में है  सुधीर के पिता अध्यापक थे फरवरी 2018 में सुधीर के पिता की मृत्यु हो गई।

उसके बाद सुधीर ने कस्बे के शास्त्री नगर में जगह लेकर मकान बना कर रहता था। 6 माह पूर्व सुधीर को पैरालाइसिस हो गया जिससे सुधीर चल नहीं पाता था। सुधीर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था तथा टेट की तैयारी कर रहा था। सुधीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था सूचना पर सुधीर का भाई सुमित तथा मां अंगूरी देवी मौके पर पहुंची। परिजनों ने सुधीर की हत्या करने का आरोप लगाया है।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट