मध्य प्रदेश: कई बच्चियों से किया दुष्कर्म, लड़कियों से खुद को 'अब्बा' कहलवाने वाले प्यारे मियां को उम्रकैद
कई नाबालिग बच्चियों और बालिग लड़कियों से रेप के आरोपी प्यारे मियां की काली करतूतों की जब पोल खुली थी तब पूरा देश इस जानकर दंग रह गया था। बरसों तक लड़कियों के साथ 'गंदा काम' करने का आरोपी शख्स जब आखिरकार कानून के शिकंजे में आया तब जाकर उसके कुकर्मों का हिसाब-किताब हुआ। अब मध्य प्रदेश के इस चर्चित मामले के मुख्य आरोपी प्यारे लाल को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
12 जुलाई 2020 को मिली थीं 5 लड़कियां
12 जुलाई 2020 को भोपाल पुलिस को 5 लड़कियां संदिग्ध हालत में सड़क पर घूमती मिली थीं। इनमें 4 नाबालिग लड़कियां शामिल थीं। जब इन लड़कियों ने पुलिस ने पूछताछ की तब उस वक्त प्यारे मियां का नाम एक शैतान के तौर पर सबसे पहले सामने आया था। इन लड़कियों ने उस वक्त पुलिस को बताया था कि प्यारे मियां ने उन्हें पार्टी करने के लिए बुलाया और शराब पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। लड़कियों के इन सनसीखेज आरोपों के बाद शुरू हुई एक जांच-पड़ताल ने आखिरकार प्यारे मियां को न्याय के कटघरे में खड़ा कर ही दिया।
फरार हो गया प्यारे मियां
इस छानबीन में प्यारे मियां के खिलाफ कई खुलासे हुए। एक दिलचस्प बात यह भी है कि इन सभी लड़कियों के बयान के बाद प्यारे मियां फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे श्रीनगर से पकड़ा था। प्यारे मियां की सूचना देने पर पुलिस ने इनाम का ऐलान भी किया था। प्यारे मियां के पकड़े जाने के बाद ऐसे-ऐसे खुलासे हुए थे जिसके बारे में जानकर पूरा देश सन्न रह गया था।