छत्तीसगढ़: बहन बता छात्रा से रेप करता रहा, तीन बीवियों के पति पर घिनौने आरोप; पीड़िता ने सुनाई भयानक आपबीती
छत्तीसगढ़ के कांकेड़ जिले का यह मामला अपने आप में बेहद ही चौंकाने वाला है। जिले की एक छात्रा ने एक शख्स पर उसे कैद कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा का यह भी आरोप है कि आरोपी शख्स दूसरों के सामने उसे अपनी बहन बताता था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 साल की यह लड़की एक कॉलेज में सेंकेंड ईयर की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि नवंबर 2021 में उसके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आया था। जिसके बाद रॉन्ग नंबर पर मौजूद शख्स से धीरे-धीरे उसकी बातचीत शुरू हुई। छात्रा का कहना है कि दिसंबर के महीने में इस शख्स ने उसे मिलने के लिए एक जगह बुलाया और फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद वो काफी सहम गई थी। बावजूद इसके वो शख्स बार-बार उसके मोबाइल पर फोन किया करता था। इस शख्स ने उसे दुष्कर्म की घटना को लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसे दोबारा बातचीत करने पर मजबूर किया। लड़की के मुताबिक 21 जनवरी 2022 को युवक ने उसे यह कहकर जबरन अपने पास बुलाया कि वो उसे रायपुर दुर्ग ले जाएगा। लेकिन इस दिन वो उसे लेकर तमिलनाडु के एक शहर में पहुंच गया।
यहां छात्रा करीब एक महीने तक युवक के कैद में रही और उसने एक साथ कई बार दुष्कर्म किया। इधर लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा दी थी। लड़की ने बताया है कि हाल ही में युवक उसे सुकमा के कोंटा में छोड़ कर भाग गया था। जिसके बाद वो किसी तरह घर पहुंच सकी है।
घर आने के बाद लड़की ने अपने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके आधार पर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी युवक तमिलनाडु के एक मिल में काम करता था। वो उसे लेकर अपने मिल मालिक के पास गया था। उसने मिल मालिक से कहा था कि वो उसकी बहन है।