मध्य प्रदेश: महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी, लड़कियों ने मनचलों को पीटा
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश से आई एक तस्वीर बेहद हैरान करने वाली थी। यहां कुछ लड़कों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। लड़कियों के साथ छेड़खानी उस वक्त की गई जब वो महिला दिवस से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रही थीं। लेकिन इन छात्राओं ने आज इन मनचलों को सड़क पर ही खूब सबक सिखाया है।
मामला ग्वालियर जिले का है। बताया जा रहा है कि यह सभी छात्राएं सम्मान समारोह से घर वापस लौट रही थीं। रास्ते में छात्राओं के साथ कुछ मनचलों के द्वारा छेड़छाड़ की गई। उसके बाद सभी छात्राओं ने मिलकर मनचलों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।