TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भाजपा शासित एमसीडी को कूड़े के पहाड़ पर चलाना चाहिए बुलडोजर,बोले गोपाल राय

 दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि भाजपा शासित नगर निगमों (एमसीडी) को दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को साफ करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने शहर में लैंडफिल पर बार-बार आग लगने के लिए एमसीडी में भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया। उत्तरी दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल स्थल पर भीषण आग लगने के एक दिन बाद राय की यह टिप्पणी आई है। कई वीडियो में दिख रहा है कि आग से घना धुआं निकल रहा है जो आसमान को धुंधला कर रहा है।


गोपाल राय ने पत्रकारों से कहा कि एक बात साफ है। एमसीडी में भाजपा ने 15 साल तक कूड़े के पहाड़ को लेकर कुछ नहीं किया। वे भ्रष्टाचार में लिप्त थे और यह आग उसी का परिणाम है। उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अभियान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा, “उन्हें उनके 15 साल के शासन में बने कूड़े के इन पहाड़ों को साफ करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करना चाहिए था