TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

महिला कैदी की संदिग्ध मौत, बेटी का आरोप- साजिश के तहत मां की हुई हत्या

 मंडल कारा में बंद एक महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने बीमारी का इंजेक्शन लेने के बाद महिला के शरीर में रियेक्शन होने से तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात कही है। उधर, मृतका की बेटी का आरोप है कि जेल के अंदर ही साजिश रचकर सच्चाई को छुपाने के लिए उसकी मां को मार डाला गया है। उसकी मां बिल्कुल स्वास्थ थी। शाम सात बजे किसी ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजन के साथ अस्पताल पहुंची तो तबतक उसकी मां की मौत हो चुकी थी। हालांकि जेल प्रशासन या संबंधित थाना पुलिस ने उसे मां के बीमार होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी । 


पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस देह व्यापार के मामले में लोहंडा से दो अन्य महिला व एक युवती के साथ मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की इस महिला को गिरफ्तार कर बीते एक अप्रैल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। वह पिछले 22 दिनों से मंडल कारा में बंद थी। शनिवार की शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।