तम्बाकू नियंत्रण माह के अंतर्गत सोरों ब्लॉक में किया जागरूक
- 15 जून तक तम्बाकू नियंत्रण विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
- 31 मई को नगरपालिका से निकाली जाएगी तम्बाकू नियंत्रण अभियान रैली
कासगंज, 25 मई 2022।
जिले के ब्लॉक सोरों पर तम्बाकू नियंत्रण माह के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया। ब्लॉक पर लोगों को बीड़ी, सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पादों के सेवन से बचने के लिए किया जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि तंबाकू उत्पादों के जिले में लोगों को जागरूक करने के लिए तम्बाकू नियंत्रण अभियान 15 मई से 15 जून तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य को सही रखने के लिए तंबाकू का सेवन न करें। तम्बाकू बीड़ सिगरेट सेहत के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है |
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ. अवनीन्द्र कुमार का कहना है, तंबाकू के प्रति किशोरी किशोरियों का लगाव तेजी से बढ़ता जा रहा है | तम्बाकू का सेवन किसी भी रूप में नुकसानदेह है। उन्होंने कहा कि सिगरेट का धुआं फेफड़ों को प्रभावित करता है | सिगरेट, गांजा, तम्बाकू का सेवन करने वालो के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तंबाकू के सेवन से स्वास्थ पर पड़ रहे प्रभाव के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जनपद में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर तंबाकू सेवन करने वालों की काउंसलिंग कर उनको जागरूक किया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने बताया तम्बाकू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत तम्बाकू सेवन से लोगों को जागरूक करने के लिए 31मई को नगरपालिका कासगंज से रैली का निकाली जाएगी।